jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण राजस्थान पेपर लीक मामला : जालोर में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,₹10,000 का थ... सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में न दें व्हाट्सएप का एक्सेस, हो सकते हैं जेल के अंदर ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमं... नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के... मूंग-उड़द फसल उपार्जन: 25 मई से शुरू होगा पंजीयन, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य मध्यप्रदेश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा 23 मई 2026, शनिवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और नेशनल हाईवे पर जानलेवा बने गड्ढे को 24 घंटे के अंदर भर दिया गया। जिससे नागरिकों ने राहत की सांस ली

- Install Android App -

नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग और शहर से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित देव स्थल भीलटदेव के पास लुगची नदी के पुल पर लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा बना हुआ था। यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए मौत को दावत दे रहा था। ट्रक, बस और दोपहिया वाहन चालकों को रोज दुर्घटना का खतरा बना रहता था, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था।

मामले को समाचार पत्रों ने प्रमुखता से उठाया गया खबर प्रकाशन के बाद प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर ही मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने गिट्टी एवं सीमेंट के पक्के मसाले से गड्ढे को पूरी तरह बंद कर दिया। गड्ढा भरने से इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब बड़े हादसे का खतरा टल गया है।