jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन! कृषि सखियों और किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया प्रशिक्षण राजस्थान पेपर लीक मामला : जालोर में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने वाला शिक्षक गिरफ्तार,₹10,000 का थ... सावधान! घर बैठे कमाई के चक्कर में न दें व्हाट्सएप का एक्सेस, हो सकते हैं जेल के अंदर ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमं... नेमावर : मां नर्मदा घाट पर कब्जे का खेल! सिद्धनाथ घाट का चबूतरा दुकानों में हुआ तब्दील, नगर परिषद के... मूंग-उड़द फसल उपार्जन: 25 मई से शुरू होगा पंजीयन, चेहरा प्रमाणीकरण अनिवार्य मध्यप्रदेश में 'कॉकरोच जनता पार्टी' की एंट्री, युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य खबर छपते ही जागा प्रशासन: 24 घंटे में भरा भीलटदेव पुल का जानलेवा गड्ढा 23 मई 2026, शनिवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ

ब्रेकिंग : कांग्रेस IT सेल अध्यक्ष से मारपीट, पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप,तहसीलदार को गृहमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

केके यदुवंशी पत्रकार

सिवनी मालवा । शिवपुर निवासी कांग्रेस आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष दुर्गेश बैरागी के साथ मारपीट और पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी ने तहसीलदार नितिन झोड के माध्यम से गृहमंत्री मध्य प्रदेश को शनिवार दोपहर को ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे

ज्ञापन में बताया गया कि दुर्गेश बैरागी ने शिवपुर बस स्टैंड क्षेत्र में कथित रूप से गांजा बिकने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। आरोप है कि इस पोस्ट के बाद 21 मई की रात शिवेंद्र, सुमित , रोहित, दुर्गेश व, करण सहित 20-25 लोग बैरागी के घर पहुंचे। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी माता के साथ मारपीट की और धमकी दी कि शिकायत की तो जान से मार देंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कई आरोपियों के नाम FIR में दर्ज नहीं की गई अगले दिन दोपहर को उनकी दुकान पर पहुंचे और फिर मारपीट की। आरोपियों ने कहा कि “पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।”

- Install Android App -

ज्ञापन के अनुसार जब बैरागी दोबारा FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मना कर दिया। शिवपुर पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने धमकाते हुए कहा, “अगर बार-बार FIR करेगा तो धारा 326 का मामला दर्ज कर दूंगा, 4 महीने जमानत नहीं होगी।”

कांग्रेस नेताओं का यह भी आरोप है कि जब फरियादी थाने में था, उसी दौरान आरोपी फिर घर पहुंचे और उसके भाई व पत्नी से मारपीट की। बाद में पुलिसकर्मियों ने परिवार को गांव छोड़ने को कहा और थाना मोबाइल से ग्राम नाहरकोला छोड़ दिया।

ज्ञापन के माध्यम से मामले की निष्पक्ष जांच, दोषी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

कांग्रेस पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और पुतला दहन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ज्ञापन देते समय बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे उन्होंने तहसीलदार से चर्चा भी की तहसीलदार ने कहा निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।