jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

अग्निपथ योजना का विराेध हिंसक हुआ, गांधी नगर में 20 गाड़ियाें के कांच ताेड़े, हजीरा पर भी ताेड़फाेड़

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। सेना में अग्निपथ याेजना के तहत भर्ती के विराेध में ग्वालियर में शुरू हुआ आंदाेलन हिंसक हाे चुका है। गाेला का मंदिर चाैराहे से शुरू हुआ आंदाेलन अब मेला राेड, बिरला नगर रेलवे स्टेशन तक पहुंच चुका है। उपद्रवियाें ने रेलवे ट्रैक काे बधित कर दिया है। निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम ट्रेन काे भी उपद्रवियाें ने निशाना बनाया और यात्रियाें काे भी नहीं छाेड़ा। ऐसे में यात्रियाें काे वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। हालात इतने काबू से बाहर हाे गए कि पुलिस काे भीड़ काे कंट्राेल करने के लिए अश्रु गैस का प्रयाेग करना पड़ा। कलेक्टर और एसपी खुद मैदान में उतरकर भीड़ काे संभालने में जुटे हुए हैं, लेकिन उपद्रव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस उपद्रव काे देखकर लाेगाें काे कुछ साल पहले सेना भर्ती में हुआ उपद्रव फिर से याद आ गया है। अग्निपथ याेजना के तहत भर्ती और पूर्व में हुई भर्तियाें काे रद्द करने की जानकारी लगने के बाद युवाओं का गुस्सा भड़क गया है। गाैरतलब है कि ग्वालियर चंबल से सबसे ज्यादा युवा सेना में जाते हैं।

उपद्रवियाें ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर इतना हंगामा किया कि ट्रेनाें का संचालन ही ठप हाे गया है। ओएचई लाइन बंद कर दी गई है। ट्रेनाें के पहिए थम गए हैं। काेयंबटूर निवासी वेंकटेशन इस मारपीट में घायल भी हाे गए हैं। इसके अलावा एक अन्य यात्री राजकुमार काे भी काफी चाेटें आई हैं। पुलिस ने जैसे-तैसे भीड़ काे गाेला का मंदिर से हटाया ताे अब उपद्रवी शहर की तरफ बढ़ना शुरू हाे गए हैं। उपद्रवियाें ने पड़ाव गांधी नगर में घर के बाहर खड़ी करीब 20 गाड़ियाें के कांच ताेड़ दिए हैं। वहीं खबर है कि हजीरा पर एक बस में भी आग लगाई गई है।

गाेला का मंदिर चाैराहे से शुरू हुआ उपद्रव अब रेलवे स्टेशन तक पहुंच चुका है। उधर हंगामे के कारण गाेला का मंदिर चाैराहा, मेला राेड और अब स्टेशन तक का ट्रैफिक जाम है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर काबू पाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

- Install Android App -

युवाओं ने गाेला का मंदिर चाैराहे पर हंगामे के दाैरान सड़क पर लकड़ियां एवं कागजाें के जरिए आग लगा दी है। ऐसे में आक्राेश भड़कते देख पुलिस प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने बिरलानगर स्टेशन पर रेलवे रेलवे ट्रैक अवरुद्ध कर दिया है। यहां आउटर पर कई ट्रेनों को रोक दिया गया है। कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस के अधिकारी माैके पर पहुंचकर युवाओं से बात करके हंगामा शांत करने के प्रयास में जुटे हुए हैं।

उधर युवाओं का स्पष्ट कहना है कि वह पिछले दाे साल से मैदान में पसीना बहा रहे हैं और अब कहा जा रहा है कि अग्निपथ याेजना के तहत भर्ती की जाएगी, यह सरासर अन्याय है। ये आंदाेलन की केवल शुरुआत है, यदि आदेश में बदलाव नहीं किया गया ताे आंदाेलन विकराल रूप धारण करेगा।

पहले भी हाे चुका है हंगामा, पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूलेः दरअसल ग्वालियर में कुछ साल पूर्व भी सेना भर्ती के दाैरान युवा इसी प्रकार से सड़काें पर उतर आए थे। तब हंगामा मेला ग्राउंड से शुरू हुआ, फिर गाेला का मंदिर और स्टेशन बजरिया तक पहुंच गया था। इस दाैरान गुस्साए युवाओं ने कई वाहनाें काे आग लगा दी थी और जमकर ताेड़फाेड़ की गई थी।