jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

अच्छी खबर : छात्राओं को पीरियड्स में मिलेगा अवकाश, धर्मशास्त्र ला यूनिवर्सिटी का फैसला

महिलाओ को पीरियड के समय शारीरिक एवं मानसिक कमजोरी होती है। इस दौरान कई प्रकार पीढ़ा होती है। इसलिए इस दौरान छा़त्राओ को अवकाश दिए जाने की मंाग काफी दिनों से उठ रही थी। देश के सभी शैक्षणिक संस्थाओ में मिडिल कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओ को पीरियड के दौरान 6 दिन का अवकाश दिया जाना न्यायसंगत होगा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। मप्र धर्मशास्त्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी ने युवतीए महिलाओं को आने वाले मासिक धर्म यानी पीरियड्स में अवकाश देने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस आदेश को लागू भी कर दिया है। प्रशासन ने कहा कि छात्राओं की सेहत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रबंधन तथा अधिकारियों के साथ परामर्श किया

- Install Android App -

इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलपति डाण्शैलेष एन हाडली ने कहा कि स्टूडेंट बार एसोसिशन की तरफ से छात्राओं के पीरियड्स में अवकाश देने की मांग उठाई थी। जिसके बाद इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर बैठक की गई। जिसमें डीएन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता समेत कई अधिकारियों के साथ परामर्श किया और राहत देने का निर्णय लिया गया। आदेश के तहत छात्राओं को छह दिन का पीरियड्स के दौरान अवकाश लेने की पात्रता होगी। ये अवकाश सभी छात्राओं को प्रत्येक सेमेस्टर जो कि पांच माह का होता है उसके अंतर्गत दी जाएगी।

हम रूढ़िवादी और वर्जनाओं को इस निर्णय से तोड़ सकेंगे

सांस्कृति और अनय हम कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दी जानी वाली छह अवकाश का यह हिस्सा होगी। कुलपति के मुताबिक पीरियड्स की छुट्टी न केवल छात्राओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में मदद करेगी बल्कि पीरियड्स से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियां को भी दूर करेगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक जरूरत को स्वीकार करते हुए हम रूढ़िवादी और वर्जनाओं को इस निर्णय से तोड़ सकेंगे। यह समग्र शैक्षिक अनुभव को भी बढ़ाएगी।