jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में युवाओं को मिला सुरक्षा का पाठ! पुलिस अधीक्षक शशांक ने विद्यार्थियों को किया जागरूक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के तहत अनुबंधित वाहनों... डीजल 93.90 से बढ़कर 99.64 रु. प्रति लीटर  मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के परिवहनकर्ताओं को बड़ी राहत मांदला नदी में डूबने से युवक की मृत्यु, परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदारों को आवेदनों का तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश जनगणना 2027 के कार्यों की प्रगति की समीक्षा, बानापुरा में संचालित स्पा सेंटर की जांच और होटलों में कथित अवैध गतिविधियों पर रोक की मांग नर्मदा मंदिर पर पुलिस की अवैध पटाखा संग्रहण पर कार्रवाई ई-टोकन बुकिंग के दौरान आवश्यकता से अधिक उर्वरक का चयन न करें किसान

Big News: अज्ञात चोर बुलडोजर की मदद से एटीएम मशीन ले उड़े, कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात

चोरी को वारदात को अंजाम देने वाले चोर तरह तरह के हथकंडे अपना लेते हैं। आपने सोने के गहने, कैश, गाड़ी आदि की चोरी होते सुना होगा, लेकिन अब चोरों की नजरें एटीएम मशीनों को भी ढूंढने लगी हैं। एटीएम मशीन चोरी से जुड़े अब तक कई मामले देखे गए हैं। इन दिनों एक ताजा मामला एक बार फिर देखने को मिला है। जिसका विडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जिसमें देखा जा सकता है कि एक चोर ने एटीएम मशीन की चोरी करने के लिए ऐसी तरकीब निकाली, जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

- Install Android App -

सोशल मीडिया के प्लेट फार्म पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एटीएम मशीन के नजदीक कुर्सी पर बैठा हुआ है। तभी एकाएक बुलडोजर कमरे का शीशा तोड़ते हुए अंदर दाखिल हो गया। बुलडोजर को आता देख शख्स घबरा गया और वहां से भाग गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि चोर पूरी प्लानिंग के साथ आया था। उसने इस चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया।बुलडोजर के जरिए शख्स ने कमरे में तोड़फोड़ करने शुरू कर दिया। यहां तक कि एटीएम मशीन के भी टुकड़े-टुकड़े कर डाले।

बुलडोजर से एटीएम मशीन उखाड़ ले गया चोर
एटीएम मशीन को तोड़ने के बाद शख्स कमरे में घुसा और एटीएम मशीन को रस्सी से बांधने लगा, ताकि इसे आसानी से खींचकर वहां से निकाला जा सके। बता दें कि चोर अपने साथ एक गाड़ी और बुलडोजर लेकर आया था। उसने एक बार भी इस बारे में नहीं सोचा कि अगर वो पकड़ा गया तो उसका क्या अंजाम होगा। काफी मेहनत-मशक्कत के बाद वह एटीएम मशीन को उड़ाकर अपने साथ ले जाता है। यह विडियो बताया जा रहा है कि ये घटना अमेरिका के ओकलैंड की है।