पश्चिम बंगाल में 3 कैदी फिल्मी अंदाज में पुलिस हिरासत से भाग निकले। जब पुलिसकर्मियों ने उन्हे रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने फायरिंग की और बम फेंके। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें कैदी बेखोफ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने एक कैदी को काबू कर लिया है। यह घटना वीरवार को कोंटाई उपसंभागीय अदालत परिसर में घटी। डकैती के एक मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को अदालत लाया गया जहां उनके साथी पहले ही मौजूद थे। विचाराधीन कैदियों को देखने के बाद उन्होंने बम फेंकना शुरू कर दिया और हवा में गोलियां भी चलाई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आरोपी मोटाइसाइकिल पर भागने का प्रयास कर रहे हैं।
बदमाशों ने उन स्थानीय लोगों पर भी गोलियां चलाईं जिन्होंने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस हादसे में 2 पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। पूर्वी मिदनापुर के पुलिस अधीक्ष वी सोलोमन नेसाकुमार ने बताया कि तीनों में से एक कर्ण बेरा को कोंटाई इलाके के पास एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया। वही शेख मुन्ना और सुर्जित गुरिया को पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है।
ब्रेकिंग
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...
पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...
हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
