jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

अनियंत्रित यात्री बस कार से भिड़ी हादसे में मामा-भांजी की मौत

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस जबलपुर। थाना बेलखाडू के सिमरिया तिराहे में बुधवार की सुबह हादसे में एक व्यक्ति समेत युवती की मौत हो गई। यात्री बस अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। कार में सवार मामा और उसकी भांजी की मौके पर मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। इधर यात्री बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद कई यात्री बस से उतरकर निकल गए।थाना प्रभारी यूके तिवारी ने बताया कि हादसे के दौरान कार में सवार बताया कि डॉक्टर अजय बाथरे 56 साल अपनी 15 साल की भांजी, राधिका रजक दोनों निवासी मंदिर बाड़ा कटंगी कार कार क्रमांक एमपी 20सीडी 8544 में लेकर जबलपुर की ओर आ रहे थे। तभी जबलपुर से सागर जा रही तेज रफ्तार सिद्दीविनायक बस क्रमांक एमपी 20 सीटी 7711 ने सिमरिया तिराहे पर कार सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान घटना स्थल पर ही दोनों मामा-भंगाजी की मौत हो गई। घटना के बाद से बस चालक फरार है, पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी चोटे आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर बड़ा गड्डा था जिससे बचने के लिए बस के चालक ने गाड़ी मोड़ी। रफ्तार की वजह से गाड़ी का नियंत्रण नहीं बन सका और कार से टक्कर हो गई।