jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

Haldwani News: अवैध मदरसा और मस्जिद के नाम पर किए गए अतिक्रमण को हटाने गई टीम पर पथराव, 100 से अधिक वाहनों में आगजनी, सीएम ने उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का दिए आदेश

हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी में अवैध मदरसा और मस्जिद के नाम पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ने पहुंची टीम पर पथराव के बाद उपद्रवियों ने जमकर आगजनी की। दर्जनों वाहनों को फूंक डाला गया है। टीम के साथ गए कई पुलिसकर्मी को पत्थर मारकर घायल कर दिया जिसके कारण कई अधिकारी जख्मी हो गए।

घटना के बाद प्रदेश के सीएम पुष्कर धामी ने हाई लेवल मीटिंग की है और उपद्रवियों से सख्ती से निपटने को कहा है।

- Install Android App -

हम आपको बता दे की वनभूलपुरा के मलिक का बगीचा क्षेत्र की नजूल भूमि पर अतिक्रमण है। कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों नगर निगम की टीम ने अभियान शुरू किया था। इस दौरान क्षेत्र में बने भवनों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान मदरसा और नमाज स्थल के भी नजूल भूमि में होने पर निगम ने दोनों को तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की थी।

मदरसा व नमाज स्थल को सील कर दिया था। गुरुवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके से अतिक्रमण हटाने पहुंची।
इस दौरान क्षेत्र में तनाव फैल गया। अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव कर दिया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए। और 100 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। उद्रवियों ने थाने को भी फूंक दिया। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं स्थगित- हल्द्वानी में तनावपूर्ण माहौल के बाद कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से वर्तमान में आयोजित विभिन्न परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं।

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि अर्धसैनिक बल की 4 कंपनियां हिंसा प्रभावित इलाके में भेजी गई हैं। ऊधमसिंह नगर से पीएसी की दो कंपनियां पहुंच चुकी हैं।