jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

अवैध सागौन लकड़ी परिवहन करने पर वाहन पिकअप की गयी जप्त

मकडाई समाचार पन्ना|  प्राधिकृत अधिकारी एवं उप वनमंडलाधिकारी विश्रामगंज दिनेश सिंह गौर ने बताया है कि वनमण्डल उत्तर पन्ना अन्तर्गत वन परिक्षेत्र विश्रामगंज के पन्ना-अजयगढ पीडब्ल्यूडी मार्ग में ग्राम मांझा के पास वन अपराध प्रकरण क्रमांक 119/14 दिनांक 10 अक्टूबर 2020 को जप्त की गयी। जप्त वाहन पिकअप पंजीयन नम्बर एमपी-21जी/1976 को अवैध रूप से सागौन लकडी 21 नग, 1.294 घ.मी. का परिवहन करते हुए जप्त की गयी है। जिसके पंजीकृत वाहन स्वामी अलीराजा अंसारी पिता अब्दुल गफ्फार अंसारी निवासी इण्डिया होटल लाल बहादुर शास्त्री वार्ड कटनी जिला कटनी मध्यप्रदेश को अधिहरण के विरूद्ध अभ्यावेदन प्रस्तुत करने हेतु नोटिस वन परिक्षेत्राधिकारी विश्रामगंज के माध्यम से भेजे गए किन्तु वाहन मालिक द्वारा आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन प्रस्तुत नही किया गया है।    उन्होंने सूचित किया है कि 07 दिवस के अन्दर उक्त वाहन में हित रखने वाले व्यक्ति अपना पक्ष प्रस्तुत करें अन्यथा प्रकरण में एक तरफा कार्यवाही की जाएगी। बाद में किसी भी प्रकार का अभ्यावेदन मान्य नही किया जाएगा।