jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का...

आचार संहिता का उल्लंघन कर फरार हुए BJP विधायक,16 वाहन जब्त

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भाजपा विधायक की रैली में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए रैली में शामिल 16 वाहनों और एक डीजे वाहन को जब्त कर लिया है। चंदला विधायक आरडी प्रजापति शनिवार को अपने क्षेत्र में रथ पर सवार होकर काफिले के साथ प्रचार के लिए निकले थे। उनके काफिले में डीजे के साथ चार पहिया और भारी संख्या में दुपहिया वाहन भी शामिल थे। वहीं विधायक के नाम और उनकी तस्वीर छपी हुईं टी-शर्ट भी सरेआम लोगों को बांटी जा रही थी। इतना ही नहीं इस दौरान विधायक जिस रथ पर सवार होकर चल रहे थे उस पर भी पार्टी का चिन्ह और अन्य ऐसी सामग्रियां लगी हुई थी जो आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आती है।वही इस मामले मे कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार आरडी प्रजापति ने रैली निकालने के लिए 7 वाहनों की अनुमति ली थी, लेकिन यहां सैकड़ों वाहन इस रैली में शामिल थे।  रैली के दौरान ही क्षेत्र में यूपी सीमाओं का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर-एसपी उसी क्षेत्र में थे। कलेक्टर एसपी को जैसी ही आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिली उन्होंने तहसीलदार आरके जोशी को कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना किया। बाद में कलेक्टर-एसपी भी माैके पर पहुंचे।  इस दौरान विधायक तो रथ सहित फरार हो गए। प्रशासन ने मौके साथ भाजपा के झंडा के साथ 16 प्रचार वाहनों को जब्त कर लिया है।