jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

आजादी का पर्व 15 अगस्त आज लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा

आजादी का पर्व 15 अगस्त आज उत्साह से मनाया जा रहा है।

 लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने फहराया तिरंगा।

देश भर में आजादी का पर्व 15 अगस्त को उत्साह के साथ मनाया गया। दिल्ली में लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 10वीं बार तिरंगा फहराया। इसके अलावा 12 मार्च 2021 को प्रधानमंत्री मोदी ने जिस ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी, उसका समापन भी किया। इस बार जब लाल किले पर प्रधानमंत्री मोदी तिरंगा झंडा फहराएं दो महिला सैन्य अधिकारी मेजर निकिता नायर और मेजर जैस्मीन कौर उनकी सहायता की।

- Install Android App -

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐतिहासिक लाल किले से समारोह का नेतृत्व कर रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पीएम मोदी लाल किले पहुंच गए है। पीएम मोदी प्रधानमंत्री आवास से निकलने के बाद राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वो लाल किला के लिए वहां से रवाना हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहरा दिया है। ये लगातार 10वीं बार है जब लालकिले पर पीएम मोदी ने तिरंगा फहराया है।लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं। भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे हुए थे। हमने ये सब बंद किया। मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई। आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है। पाई पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है। मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तो देश एक विकसित भारत होगा। मैं यह बात अपने देश की क्षमता और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर कहता हूं…लेकिन समय की मांग तीन बुराइयों से लड़ने की है – भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण। आज परिवारवाद और तुष्टीकरण ने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। किसी राजनीतिक दल का प्रभारी केवल एक ही परिवार कैसे हो सकता है? उनके लिए उनका जीवन मंत्र है- परिवार की पार्टी, परिवार द्वारा और परिवार के लिए।

पीएम मोदी ने कहा  कि मैं देश के बेटे बेटियों को कहना चाहूंगा, जो सौभाग्य आज मिला है, शायद ही किसी का नसीब होता है, जिसे ये मिला हो। इसे गंवाना नहीं है। मुझे युवा शक्ति पर भरोसा है। आज मेरे युवाओं ने दुनिया में तीन पहले स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थान दिला दिया है। आप जितने अवसर चाहेंगे ये देश आसमान से उतने अवसर देने का सामार्थ्य रखता है। जैसा सौभाग्य आज देश के नौजवानों को मिला है, ऐसा सौभाग्य शायद ही किसी को मिलता है। हमें इसे गंवाना नहीं चाहिए। आने वाला समय टेक्नोलॉजी से प्रभावित रहने वाला है।