jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ विशेष समारोह पूर्वक मनाई जाए

कृषि मंत्री श्री पटेल ने अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभाकक्ष में जिले के प्रमुख अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए कि देश की आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है तथा इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान भी आयोजित किया गया है अतः इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारी विशेष प्रयास करें। बैठक में अपर कलेक्टर से जेपी सैयाम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राम कुमार शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया सहित शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बैठक में निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में विभिन्न चौराहों पर स्थित महापुरुषों की मूर्तियों को स्वतंत्रता दिवस से पूर्व धोकर साफ किया जाए और उन पर माल्यार्पण किया जाए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिडिल स्कूल ग्राउंड में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम को गरिमा पूर्ण तरीके से किया जाए तथा देशभक्ति पर केंद्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं । कृषि मंत्री श्री पटेल ने सभी अधिकारियों से कहा हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जाए कि जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा 13 से 15 अगस्त तक लगे। कोई भी घर छूटे नहीं । इसके लिए उन्होंने पंचायत के सरपंच, पंच , पटवारियों व पंचायत सचिवों को निर्देश देने के लिए भी कहा। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रमुख सरकारी भवनों पर 14 व 15 अगस्त की रात्रि को विशेष लाइटिंग की जाए तथा इन भवनों की विशेष साज-सज्जा भी की जाए।