jhankar
ब्रेकिंग
भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया ब्रेकिंग: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, 6056 वोटों से हराया भाजपा को कांग्रेस प्रत्या... हंडिया पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' जारी : फॉरेस्ट नाके से 2.247 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार! लोकतंत्र जीत गया तानाशाह हार गया : मोहन सांई  दतिया चुनाव में कांग्रेस की बढ़त से जश्न, गांधी चौक पर पटाखे-मिठाई बाटी  मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आयोजित होंगे शिविर,जनप्रतिनिधि व अधिकारी जनता से सीधे जुड़कर समस... 1.5 क्विंटल अवैध मछली और एक वाहन जब्त मध्यप्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 के तहत 2 आरोपियों पर ए... माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई

आबकारी टीम की कार्रवाई : लॉकडाउन बढ़ने की आशंका से छुपा कर रखी गई अवैध शराब बरामद

स्कूल के शौचालय में छिपाकर रखी गई पांच पेटी अंग्रेजी शराब व्हिस्की एवं बियर जप्त

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। जिला कलेक्टर धनंजय सिंह के दिशा निर्देशन मे एव जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आज आबकारी टीम ने होशंगाबाद के अनेक स्थानो पर गश्ती व तलाशी अभियान चलाया। तत्सबंध मे जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया लॉकडाउन के दौरान अवैध शराब बिक्री की अनेक शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी तारतम्य में आबकारी अमले को सक्रिय कर शहर के संदिग्ध स्थलों पर गस्त की कार्यवाही की गई। आबकारी टीम के द्वारा शहर के आदमगढ़, नारायण नगर, मीनाक्षी चौक, बालागंज, ईदगाह ,सिकलिकर मोहल्ला, आदि क्षेत्रों में सुबह से ही मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। मुखबिरो से प्राप्त सूचना पर बालागंज के एक स्कूल के शौचालय में छिपाकर रखी गई। पांच पेटी अंग्रेजी शराब व्हिस्की एवं बियर जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34.1( क) के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जप्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत ₹20,000 है। इस कार्रवाई मे आबकारी उप निरीक्षक सुयश फौजदार ,आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा आरक्षक धर्मेंद्र बारंगे ,विकास लोखंडे एवं नगर सैनिक भागवत सिंह ,दिनेश गिरी एवं मोहन यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।