jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

इन घरेलू फेस पैक का करें इस्तेमाल, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

नई दुल्हन शादी से पहले अपनी स्किन पर ग्लो के लिए काफी सारी चीजों का इस्तेमाल करती हैं। इस दौरान वह कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आपकी शादी जल्द होने वाली है तो आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। कम खर्च में ये उपचार आपको अमेजिंग स्किन देने में कामयाब होते हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जिनकी मदद से आपको आसानी से ग्लोइंग स्किन मिलेगी। इन फेस पैक से आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। इसी के साथ फेस पैक में डलने वाले सभी सामान आपको घर में आसानी से मिल जाएंगे।

- Install Android App -

चंदन से बनाएं फेस पैक- इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए दो चम्मच चंदन पाउडर, दो चम्मच कच्चा दूध, चुटकी भर केसर। इसे बनाने के लिए सबसे पहले केसर को दूध में थोड़े देर के लिए भिगोएं। एक कटोरी में चंदन पाउडर लें और फिर उसमें केसर दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं, खासकर के दाग धब्बों पर। फिर इसे सूखने दें और फिर चेहरे को धो लें।

बादाम का फेस पैक- इसे बनाने के लिए सबसे  पहले 5 से 6 बादाम और एक से दो चम्मच दूध की  जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए बादाम को पानी में भिगोकर रखें। अगले दिन बादाम को दूध के साथ पीसकर पेस्ट बनाएं। फिर इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15 मिनट बाद धोएं।