jhankar
ब्रेकिंग
वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज  नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में पनडुब्बी की 20 मोटरें जब्त दुर्घटना में मृत्यु के पांच प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय चारुवा में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पोषण माह’ के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर हुई गतिविधियॉ हंडिया में सड़क दुर्घटना में मौत का मामला: वाहन चालक को 2 साल की सजा बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के अपमान पर भड़का जनाक्रोश, पंजाब सहित देश भर में विरोध

एक ही परिवार के 3 लोगों के मर्डर का खुलासा : परिजन ही निकले हत्यारे, ये बनी हत्या की वजह

मकड़ाई समाचार मंडला। जिले में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। हत्यारे परिवार के ही दो सदस्य निकले। पुलिल उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मंडला पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने ट्वीट कर इसका खुलासा किया है। एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडला जिले के पातादेई थाना अंतर्गत मोहगांव में हुई 3 आदिवासियों की हत्याओं का खुलासा हुआ है, जिसमें मृतकों के परिवार के ही 2 लोगों ने पारिवारिक विद्वेष और जादू-टोना के शक को लेकर घटना को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर विवेचना की जा रही है।

- Install Android App -

घटना को लेकर विवेक तन्खा ने सरकार को घेरा

इधर तीन आदिवासियों की हत्या पर राजसभा सांसद विवेक तंखा ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह हालत बता रहे कि मध्यप्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति क्या है। विवेक तंखा ने कहा कि यह घटना इस बात का उदाहरण है कि कमजोर आदमी को किस तरह दबाया जा रहा है।