jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

एम.एड. और डी.एल.एड. में प्रवेश के लिए 5 सितम्बर तक करायें ऑनलाइन पंजीयन

हरदा / प्रदेश के शासकीय और अशासकीय संस्थानों में डी.एल.एड. प्रथम वर्ष और  शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों में संचालित एम. एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2021 है। एम.एड. पाठ्यक्रम में उपलब्ध कुल 340 सीटों में से 50 प्रतिशत सीट शिक्षकों के लिए और 50 प्रतिशत सीट सामान्य छात्रों के लिए उपलब्ध है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल से संबद्धता प्राप्त 44 शासकीय और 696 अशासकीय महाविद्यालयों में डी.एल.एड. (द्विवर्षीय) पाठ्यक्रम में कुल 48 हजार 140 सीटस् पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संचालित है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी http://rsk.mponline.gov.in/ ऑनलाइन पंजीयन और संस्थान चयन की कार्यवाही कर सकते हैं। आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, संस्थानों की सूची और अन्य आवश्यक विवरण भी इस पोर्टल पर उपलब्ध है। प्रवेश के लिए एम.पी.ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीयन और संस्थान चयन करना आवश्यक है।