jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

एसजीएस आइटीएस प्रोफेसर ने छात्रा से की छेड़छाड़,छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर को किया ”गिरफ्तार ”

मकड़ाई समाचार इंदौर | श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआइटीएस) में छात्रा के साथ छेड़छाड़ मामले में संस्थान ने आठ सदस्यीय यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति बनाई है। इसमें उच्च न्यायालय की अधिवक्ता स्वाति एच. मेहता भी शामिल हैं। गुरुवार से जांच शुरू हो गई है।

बुधवार को संस्थान की एक छात्रा ने प्रो. आरएस गामड़ पर आरोप लगाया था कि उन्होंने कक्षा में गलत तरीके से हाथ पकड़ा। छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ तुकोगंज थाने में केस दर्ज करवाया, जिसके बाद प्रो. गामड़ को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच समिति की संयोजक डा. नेहा कवठेकर का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। पीड़िता के साथ कक्षा के अन्य विद्यार्थियों के भी बयान लिए जा रहे हैं। कक्षा के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग भी देखी जा रही है। अगर जांच में प्रोफेसर की गलती पाई जाती है तो समिति कार्रवाई की अनुशंसा करेगी।संस्थान के निदेशक डा. राकेश सक्सेना का कहना है कि संस्थान पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस है। परिसर में क्या चल रहा है, इसकी रिकार्डिंग मौजूद है। मामला पुलिस के पास चला गया है। ऐसे में छात्रा को न्याय दिलाने के लिए संस्थान ने भी अपनी ओर से जांच बैठा दी है। छात्रा के आरोप सही पाए जाते हैं तो प्रोफेसर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच समिति को रिपोर्ट देने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है।प्रो. गामड़ पर बुधवार को छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार, कक्षा में दो ही विद्यार्थी थे, इनमें एक छात्र और एक छात्रा थी। छात्र के जाने के बाद डा. गामड़ ने अकेली छात्रा से छेड़छाड़ की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया था।

- Install Android App -