jhankar
ब्रेकिंग
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी

ज्यादती की शिकार नाबालिग का गर्भपात करने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई

मकड़ाई समाचार भोपाल  | राजधानी में अजाक थाना पुलिस ने लव जिहाद और दुष्कर्म के मामले में ज्यादती की शिकार नाबालिग का गर्भपात करने वाले डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने बागसेवनिया क्षेत्र में आरोपित होम्योपैथिक चिकित्‍सक के क्लीनिक को सील कर दिया है

- Install Android App -

आरोपित डाक्टर ने दुष्कर्म की एक पीडिता का गर्भपात किया था। पुलिस ने इस मामले में डाक्टर को भी आरोपित बनाया है। पुलिस मुख्‍य आरोपित को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। कोलार निवासी 19 वर्षीय युवती ने अजाक थाने में दुष्कर्म की एफआइआर दर्ज कराई थी। उसने शिकायत में बताया था कि वह 2019 में 11 वीं कक्षा में पढ़ती थी। स्कूल के बाहर आरोपित शानू पंडित उर्फ फैजल का आना-जाना था। इस दौरान आरोपित ने उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। उसे आरोपित घुमाने ले जाया करता था। इस दौरान आरोपित ने 2019 में उसे होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर आरोपित ने उसके शादी का झांसा देकर चुप करा दिया था। तब से आरोपित उसका दैहिक शोषण कर रहा था। वह उससे फीस के रुपये भी बहाना बनाकर हड़प लिया करता था। बाद में आरोपित ने उसे बताया कि वह शानू पंडित नहीं है, उसका असली नाम फैजल खान है। इस बात को लेकर युवती का उससे विवाद भी हुआ। इस दौरान आरोपित ने युवती के साथ मारपीट भी कर दी थी। उसे जातिसूचक शब्‍दों से अपमानित भी किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली थी। आरोपित ने नाबालिग रहते उसका गर्भपात भी कराया था।अजाक थाने के एसआइ बीएल मरावी ने बताया कि गर्भपात करने वाले होम्योपैथिक डाक्टर महेंद्र श्रीवास्तव के क्लीनिक को पुलिस ने गुरुवार को सील कर दिया है। उसे भी इस मामले में आरोपित बनाया जा रहा है। उसके अलावा उस पर गैरकानूनी तरीके से नाबालिग का गर्भपात करने की धाराओं में एफआइआर भी दर्ज की गई है।