jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

ऑटो में छूटा बैग चालक ने लौटाया, बैग में थे 1 लाख 20 हजार रुपए व 2 मोबाइल

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। दाल बाजार से स्टेशन आए सौरभ जैन का बैग 24 सितंबर को ऑटो में छूट गया था। बैग में 1 लाख 20 हजार रुपए व 2 मोबाइल थे। नोटो से भरे बैग को लौटने वाले ऑटो चालक ब्रिजेंद्र सिंह व इस मामले तत्परता से पड़ताल करने वाली सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम व पड़ाव थाने के आरक्षक को एसपी अमित सांघी ने शनिवार को ऑफिस बुलाकर पुरुस्कृत किया।

- Install Android App -

दाल बाजार निवासी सौरभ जैन ने 24 सितंबर को पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी कि वह दालबाजार से स्टेशन ऑटो से आया था। जल्दबादी में वह बैग को ऑटो में छोड़कर प्लेटफार्म पर चला गया। स्टेशन के अंदर जाने के बाद उसे बैग की याद आई। स्टेशन से बाहर निकालकर देखा कि ऑटो गायब था। पड़ाव थाने में पदस्थ आरक्षक अमर भूषण सिंह राजावत ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज से ऑटो की पहचान करने के लिए फरियादी को कंट्रोल रूम लेकर आया। कंट्रोल रूम के प्रभारी निरीक्षक अजय श्रीवास्तव व उनकी टीम में शामिल आरक्षक रामकिशोर यादव व आशीष अटल ने दालबाजार से लेकर स्टेशन तक लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का रोड मैप बनाकर चेक किया। दालबाजार तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में ऑटो नजर आ गया।

ऑटो का नंबर भी ट्रेस हो गया। ऑटो के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक ब्रिजेंद्र सिंह पुत्र हेम सिंह निवासी कृष्णा कालोनी गुढ़ा माधवगंज का पता चला। पुलिस के ब्रिजेंद्र सिंह से संपर्क करने पर उसने बताया कि वह स्वयं ही ऑटो चलाता है। सीएनजी भराने के लिए स्टेशन जाने पर ऑटो में रखा बैग मिला था। वह उसे लौटाने के लिए पुलिस स्टेशन ही आ रहा था। चालक ऑटो सहित बैग लेकर पड़ाव थाने पहुंच गया। उसने बैग सौरभ जैन को लौटा दिया। एसपी अमित सांघी के संज्ञान में यह मामला आने पर चालक व स्टाफ को प्रशंसा पत्र के साथ पुरुस्कृत किया है।