jhankar
ब्रेकिंग
हरदा उप पंजीयक कार्यालय ने अनुविभागीय अधिकारी से राजधानी कालोनी के विकास की अनुमति लिखित प्राप्त की ... हरदा नगरपालिका में रिकॉर्ड जलाने पर विवाद गहराया, CMO की सफाई पर कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल; निष्पक्... हरदा में सात दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ नरवाई जलाना बना मुसीबत - 8 एकड़ मक्का जलकर खाक, इटारसी में भी कलेक्टर की समझाइश के बाद लगी आग ITBP के 65वें स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने हिमवीरों को दी बधाई, कहा - उनका अदम्य साहस देश के लिए प्र... हंडिया में अतिक्रमण का विस्तार, कार्रवाई का इंतजार! शरद पूर्णिमा पर अस्थमा-दमा के रोगियों को मिलेगी विशेष आयुर्वेदिक औषधि - टिमरनी आज से तीन दिन बंद रहेगी कृषि उपज मंडी अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी से मुंबई में हड़कंप, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर फीस के लिए TC और मूल दस्तावेज रोकना गैरकानूनी - राजस्थान हाईकोर्ट

कलेक्टर श्री गर्ग ने मतदान दल ट्रेनिंग व इवीएम कमीशनिंग का कार्य देखा

मकड़ाई समाचार हरदा। हरदा जिले के नागरिक नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये आगामी 6 जुलाई को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान करेंगे। इसके लिये मतदान दलों का गठन किया जा चुका है। मतदान दलों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों को मतदान के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में दिया जा रहा है। बुधवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने अचानक पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुँचकर मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम कुमार शर्मा व एसडीएम सुश्री श्रुति अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित मतदान दलों के सदस्यों को समझाईश दी कि वे मतदान के दिन पूर्णतः निष्पक्ष रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र में कोई भी अवांछित व्यक्ति मतदान के दौरान प्रवेश न करें, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने कहा कि मतदान केन्द्र से 200 मीटर की परिधि में कोई भी अभ्यर्थी मत की याचना न करें और न ही किसी तरह का चुनाव प्रचार हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्री गर्ग ने उपस्थित मतदान दलों में पदस्थ अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं भी आदर्श आचरण संहिता का पालन करें।

- Install Android App -

निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण-पत्र वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
कलेक्टर श्री गर्ग ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण-पत्र वितरण के लिये की गई व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शर्मा व एसडीएम सुश्री अग्रवाल निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण-पत्र वितरण के लिये की गई तैयारियों की जानकारी ली।

इवीएम कमीशनिंग का कार्य भी देखा
कलेक्टर श्री गर्ग ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिये प्रयोग में आने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कमीशनिंग का कार्य भी देखा। उन्होने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को यह कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम सुश्री श्रुति अग्रवाल भी मौजूद थी।