मकड़ाई समाचार हरदा । सोशल मीडिया के नवगठित ग्रुप ‘नागरिक विचार मंच’ में श्री केदार सिरोही ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि – मेरी अभी जिला कलेक्टर से बात हुई वो सीटी स्कैन लेने के लिए तैयार हैं।
कौन सा ब्रांड अच्छा है और दो दिन में कौन डिलेवरी दे सकते है । इसकी जानकारी सर्च कर अवगत करावें।
सिरोही ने लिखा कि आप स्वयं भी हरदा जिला कलेक्टर को सीटी स्कैन मशीन की जानकारी दे सकते हैं।
मालूम हो मकडाई समाचार ने कल देर रात “सीटी स्कैन मशीन खराब होने से बिगड़ा जांच सिस्टम !” खबर लिंक शेयर की थी।
जिसमें केदार सिरोही एवं समाजसेवी धीरज मूंदड़ा ने सीटी स्कैन मशीन के न होने से होने वाली दिक्कतों से अवगत कराते हुए आने वाली समस्याओं को लेकर आगाह भी किया था।

