jhankar
ब्रेकिंग
हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट सन्यासा–खोड़ियाखेड़ी सड़क निर्माण की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर और विधायक से लगाई गुहार हरदा में 165 आपदा मित्र वॉलेंटियर्स को दिया जाएगा 7 दिवसीय प्रशिक्षण रबी सिंचाई हेतु जल उपलब्धता, नहरों के संधारण एवं कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर हुई चर्चा खाद, बिजली और टोकन की समस्या को लेकर किसानों का आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कृषि उपज मंडी हरदा में तीन दिन बंद रहेगी नीलामी राष्ट्रीय महिला किसान दिवस पर कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा आयोजित हरदा में अवैध खनिज रेत परिवहन पर कार्रवाई, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

कश्मीर में आतंकियों को सेना की चेतावनी, ‘आत्मसमर्पण करो या मरो’

श्रीनगर/जम्मू: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में गत रात्रि सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शीर्ष आतंकी कमांडर जीनत-उल-इस्लाम के मारे जाने के बाद सेना की 15 कोर के कमांडर लैफ्टिनैंट जनरल अनिल भट्ट ने आतंकवाद के रास्ते पर जा चुके कश्मीर के युवाओं से मुख्यधारा में लौटने की अपील की। भट्ट ने कहा कि सेना कश्मीर में आतंकियों व उनके आकाओं को लगातार टारगेट करती रहेगी। वह आतंकी संगठनों से जुड़ चुके कश्मीरी युवाओं से अपील करते हैं कि वे हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण कर दें।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि अल-बदर के टॉप कमांडर का मारा जाना घाटी में सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। उन्होंने आतंकी बने कश्मीरी युवाओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि या तो वे हथियार डाल दें, नहीं तो अपने एनकाऊंटर का इंतजार करें।

वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को नियंत्रण रेखा के पास संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों ने अकारण गोलीबारी की, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।