jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

कांग्रेस बीएसपी को फिर लगा बड़ा झटका पूर्व सांसद पूर्व विधायक कांग्रेस के प्रदेश कमेटी के दिग्गज नेता सहित कई सरपंच जनपद सदस्यों ने भाजपा कि ज्वाइन ,CM मोहन यादव ने किया स्वागत

भोपाल। लोकसभा चुनाव के नज़दीक आते ही ओर जब से मुख्यमंत्री मोहन यादव बने तब से लगातार बड़ी संख्या में कांग्रेस सहित अन्य पार्टी के बड़े नेता भाजपा में शामिल होते जा रहे है। भाजपा ने वाकायदा न्यू ज्वॉइनिंग टोली के नाम से एक टीम बना दी। जिसके प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा है। आज लगभग आधा सैकड़ा लोगो ने भाजपा पार्टी कि सदस्यता ली। इस मौके पर

- Install Android App -

मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर किया पार्टी में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समक्ष प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को बसपा के राष्ट्रीय स्टार प्रचारक व भिण्ड के पूर्व सांसद रामलखन सिंह, कांग्रेस के पाटन से पूर्व विधायक पं. नीलेश अवस्थी, खरगापुर के पूर्व विधायक अजय यादव, मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख संगठन प्रभारी व अधिवक्ता सत्येन्द्र ज्योतिषी, पाटन पूर्व जनपद अध्यक्ष पं. शैलेष अवस्थी, पार्टी ब्लॉक अध्यक्ष बृजभान सिंह यादव, मध्यप्रदेश लीगल सेल कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव अधिवक्ता विकास मिश्रा, अधिवक्ता सौरभ व्यास, अधिवक्ता अक्षय गौतम, जिला युवा कांग्रेस के महासचिव चंद्र प्रकाश शर्मा, कांग्रेस के जनपद सदस्य, पार्षद एवं सरपंच सहित 32 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।