jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

कायदा के ‘नियुक्ति कैम्प’ में 7 व मगरधा में 2 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

मकड़ाई समाचार हरदा। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्राइवेट कम्पनियों में रोजगार से लगाने के उद्देश्य से जिले में नियुक्ति कैम्प आयोजित किये जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को दूरस्थ ग्राम कायदा में और बुधवार को ग्राम मगरधा में आजीविका मिशन द्वारा ‘‘नियुक्ति कैम्प आयोजित किया गया। ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि कायदा के नियुक्ति  कैम्प में 6 प्राइवेट कम्पनिया शामिल हुईं। नियुक्ति कैम्प में 69 युवाओं ने रोजगार के लिये पंजीयन कराया था। कैम्प में 27 युवाओं को कम्पनियों द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्रदान किये गये, जिनमें से 7 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। ग्राम मगरधा में आयोजित नियुक्ति कैम्प में 2 युवाओं को नियुक्ति पत्र ट्राइडेन्ट कम्पनी बुधनी द्वारा दिये गये। इसके अलावा 19 युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किये गये। इन नियुक्ति कैम्प में ट्राइडेन्ट कम्पनी बुधनी, महिमा फायबर्स खरगोन, गार्डियन सिक्युरिटी हैदराबाद, वर्धमान फेब्रिक बुधनी व प्रथम एजुकेशन भोपाल शामिल हुई।