jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

गणतंत्र दिवस पर जिला, जनपद व ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण होगा

मकड़ाई समाचार हरदा। आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री का संदेश वाचन के साथ-साथ परेड आयोजित की जाएगी। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे और विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों से संबंधित झांकियां निकाली जाएगी। जनपद पंचायत मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। ऐसे नगरीय मुख्यालय जहां ब्लॉक मुख्यालय नहीं है, वहां नगरीय निकाय के अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी जगह ध्वज संहिता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।