jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

अपर कलेक्टर ने मुहाल कला की चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

मकड़ाई समाचार हरदा। अपर कलेक्टर प्रवीण फुल पगारे ने बुधवार को खिरकिया विकासखंड के ग्राम मुहाल कला में आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम खिरकिया महेश बमनहा व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने चौपाल में शिकायत की कि ग्राम मुहालकलां के बस स्टेंड के पास 11 के.वी. लाईन के खम्बे क्रास में लगे है, जिससे आवागमन बाधित होता है। अपर कलेक्टर फूलपगारे ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात में बाधक विद्युत खंभे को शिफ्ट करवाएं। ग्रामीणों ने शिकायत की कि गांव का ऑंगनबाड़ी भवन क्षतिग्रस्त है, तथा वर्तमान में आंगनवाड़ी, गांव के विद्यालय में लग रही है। जिस पर पर अपर कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनवाड़ी भवन निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए।