jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

कारखाने की गैस रिसाव से 6 की मौत, 10 बेहोश, मची अफरा-तफरी, पूरे इलाके को सील कर दिया

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस24 लुधियाना।  ग्यासपुरा इलाके में कारखाने से गैस का रिसाव होने से स्थानीय लोगो को सांस लेने में तकलीफ हुई इस कारण 5-6 लोगो की मौत कई घायल हुए |जिनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है करीब 10 लोग बेहोश हो गए हैं। कई लोगों ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत भी दर्ज कराई है। मौके पर NDRF की टीम को बुलाया गया है| पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने वाले करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। गैस पीड़ितों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। कुछ लोग जान बचाने के लिए अपने अपने घरों से बाहर आ गए। लुधियाना ADCP समीर वर्मा ने बताया कि, हमें गैस लीक होने की सूचना मिली। हादसे में 5-6 लोगों की मृत्यु हुई है।लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। इस क्षेत्र को सील किया जा रहा है। पंजाब के ग्यासपुरा में हुई गैस रिसाव पर राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में फैक्ट्री से गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है। पुलिस, सरकार और NDRF की टीम मौके पर मौजूद है। हर संभव मदद की जा रही है।