jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कोरोना पाजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

मकड़ाई समाचार भोपाल। केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। उन्‍होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सिंधिया ने ट्वीट में लिखा है कि डॉक्टरों के परामर्श पर कराई गई कोविड-19 की जांच में मेरी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उन्‍होंने कहा-आप सभी से मेरा अनुरोध है कि पिछले कुछ दिनों में जो भी मेरे सम्पर्क में आएं हैं, वो सभी सावधानी बरतें या निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवायें।

उल्‍लेखनीय है कि केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्‍वालियर से दिल्‍ली पहुंचे थे। वहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें कोरोना की जांच करवाने की सलाह दी थी। जांच के बाद सोमवार शाम सिंधिया की कोविड जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

- Install Android App -

उल्‍लेखनीय है कि ग्‍वालियर में कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। वहां सोमवार को 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर में एक कोरोना के एक्टिव केस की संख्‍या 28 हो गई है।