मकड़ाई समाचार हरदा। विश्व कल्याण की भावना के तहत क्षेत्र में कोरोना की तीसरी लहर को रोकने और अच्छी बारिश के लिए रामसत्ता आयोजित की गई।रामसत्ता शहर के वार्ड क्रमांक 17 तवा कॉलोनी का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने धार्मिक भजन गाकर भक्ति भाव का आध्यात्मिक माहौल बना दिया। महिलाओं का कहना है रामसत्ता का आयोजन इसलिए किया है की माता रानी कृपा बनी रहे और शहर में कोरोना के तीसरे लहर न आए हमारे क्षेत्र में अच्छी बारिश हो । जिससे अच्छी फसल हो सके। मंडल द्वारा 24 घंटे की रामसत्ता कोरोना की तीसरी लहर को रोकने और अच्छी बारिश के लिए आयोजित की गई। इस दौरान महिलाएं बच्चे भी शामिल होकर भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की और प्रार्थना की सब स्वस्थ्य और सुखी रहे। कोरोना महामारी का हमेशा के लिए अंत हो जाए।
ब्रेकिंग
