jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

कड़ाके की ठंड में आग का ही सहारा,ठंड से बचने लोग जला रहे अलाव

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार ,सिवनी मालवा।नगर सहित आंचलिक क्षेत्र में शनिवार से अचानक कड़ाके की ठंड से लगने लगी दिन भर सर्दी से कंपा देने वाली ठंडी अचानक आ गई हवाओं का कहर जारी रहा।

दिन भर आसमान पर घने बादल छाए रहने के बाद भी सुबह से ही हवा में ठंडक घुली रही। ठंड से बचने के लिए नागरिकों व ग्रामीणों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया दिनभर बाजार में भी घूमने वाले नागरिक व ग्राहक गर्म कपड़ों में नजर आए मौसम विभाग का मानना है कि रविवार को तापमान गिरेगा जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी।कड़ाके की ठंड में भी नगर पालिका के अलाव कही नजर नही आ रहे है, जबकि अब केवल ठंड के लिए लोगो को आग का ही सहारा लेना पड़ रहा है।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए चौराहों पर अलाव जलाने लगे हैं लेकिन प्रशासन के अलाव कही नजर नही आ रहे है। सर्दी के दौरान बाजारों से रौनक चली गयी है, दुकानदार दिन भर सर्दी से बचने के लिए आग जलाकर तापते रहते है। नागरिक राधे-राधे ने बताया की भयंकर सर्दी के चलते पानी भी बर्फ जैसा हो गया है। सर्द हवाओं से बचने के लिए दिनभर गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है।,

- Install Android App -

इनका कहना है।
ठंड से नागरिकों को कोई भी परेशानी नहीं आने देंगे प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की जाएगी।

अखिल राठौर SDM ,सिवनी मालवा।,

नगर पालिका प्रशासन के द्वारा लकड़ी की व्यवस्था की जाएगी लकड़ी को चौक चौराहों पर रखकर जलाई जाएगी जिससे नागरिकों को ठंड से बचाया जा सके।
राकेश मिश्रा मुख्य नगर पालिका सिवनी मालवा।