jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

खंडवा में गर्भवती की मौत पर शासकीय महिला चिकित्सालय में हंगामा

मकड़ाई समाचार खंडवा। शासकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती गर्भवती महिला फरीन पत्नी सोहेल की बुधवार सुबह मौत हो गई। मौत से नाराज स्वजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया व लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस बुला ली। जिसके बाद स्वजनों को जांच का आश्वासन दिया गया व शव सौपा गया। महिला को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। गर्भवती व गर्भ में बच्चे की मौत से स्वजन भी स्तब्ध रह गए।

खानशाहवली क्षेत्र निवासी महिला फरीन पत्नी सोहेल को मंगलवार दोपहर में स्वजन लेडी बटलर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर प्रसव में देरी का कारण बताकर महिला को भर्ती किया। रात को महिला को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन नर्सिंग स्टाफ के पास पहुंचे। स्वजनों का आरोप है कि नर्स रात में मोबाइल पर गेम खेलती रही लेकिन मरीज को देखने नहीं आई इधर ड्यूटी डाक्टर ने भी ध्यान नहीं दिया। सुबह-सुबह फरीन की मौत हो गई। जानकारी लगते ही अन्य रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंचे। जहां पर इन्होंने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस पहुंची। इसके बाद बगैर पोस्ट मार्टम के ही शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

मालूम होता तो घर पर ही करा लेते प्रसव

- Install Android App -

मृतक महिला की सासू फरीदा ने बताया जब लेकर आए थे तो बताया गया था कि सुबह तक प्रसव हो जाएगा। रात को तबीयत खराब हुई तो नर्स मोबाइल छोड़कर देखने नहीं आई। बोली मैडम के बगैर हाथ नहीं लगाएंगे। अगर ऐसा था तो हम प्रसव घर पर ही करा लेते। बीपी पहले नार्मल बताया फिर बोले बीपी अचानक से बढ़ गया व मौत होना बताया।

लापरवाही का लगता रह है आरोप

लेडी बटलर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ व डाक्टरों के ड्यूटी टाइम पर नहीं रहने की शिकायत पहले भी हुई है। इसके बाद भी जांच व कार्रवाई नहीं की जाती। अस्पताल में संख्या से अधिक गर्भवती महिलाओं के भर्ती रहने पर आधी संख्या बी ब्लाक में शिफ्ट किया जाना है लेकिन स्टाफ की कमी के कारण यह कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

स्टाफ व डाक्टर थे। जानकारी लगने पर आक्सीजन भी लगाई गई लेकिन महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। स्वजन गलत आरोप लगा रहे हैं इलाज भी किया गया व डाक्टर भी मौजूद थे।– डा. लक्ष्मी डूडवे, प्रभारी शासकीय महिला चिकित्सालय