jhankar
ब्रेकिंग
MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया आज नवरात्रि का तीसरा दिन - संकटहरणी माँ चंद्रघंटा की होती आराधना हूती हमलों के बाद अलर्ट पर सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस MBS की सुरक्षा बढ़ी CJP Protest: जंतर-मंतर पर घुसने की कोशिश में सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस क... भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत 10 घायल

खंडवा : सतगुरु बाबा ईश्वर शाह जी का अवतरण दिवस हर्षोल्लास ने मनाया, प्रभावी प्रभात फेरी निकली |

खंडवा : हरि राया सतगुरु बाबा ईश्वर शाह साहिब जी के अवतरण दिवस पर बाबा के कृपा पात्र सेवकों द्वारा खंडवा में भी गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित किए गए। हरे माधव सत्संग समिति के अध्यक्ष महेश फतवानी और समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह 8:00 बजे बाबा के भक्तों द्वारा एक प्रभावी प्रभात फेरी निकाली गई।बाबा की विशाल भव्य आकर्षक तस्वीर आकर्षण का केंद्रबिंदु थी।अवतरण दिवस के  शोभायात्रा के स्वरूप में उक्त प्रभात फेरी सुबह 8:00 बजे सुमेर नगर से प्रारंभ हुई जो कि सिंधी कॉलोनी और टैगोर कॉलोनी की समस्त गलियों से घूमते हुए समाप्त हुई।जगह-जगह इस शोभा यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया पूज्य सिंधी पंचायत के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने भी पुष्प वर्षा कर अवतरण दिवस पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही उपस्थित सभी सेवकों को शुभकामनाएं दी। बड़ी संख्या में पुरुष,महिलाएं और बच्चे इस शोभायात्रा में शालीनता और अनुशासन के साथ सभ्य गणवेश में सम्मिलित हुए।उल्लेख है कि सिंधी कॉलोनी और टैगोर कॉलोनी के समस्त प्रमुख चौराहों पर स्वागत द्वार लगाए गए थे। ढोलक की थाप पर महिलाएं जमकर झूमीं वहीं हरे माधव सत्संग समिति के सदस्य भी भजनों पर जमकर थिरके।हरे माधव सत्संग समिति ने समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।