jhankar
ब्रेकिंग
रन्हाई कला में अवैध पटाखा भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हरदा में किसान संगठनों की बैठक सम्पन्न एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रस्फुटन शक्ति संचय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दियें निर्देश गंजाल नदी में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी मकड़ाई समाचार की खबर का बड़ा असर: समोई गांव में एक महीने से बंद हैंडपंपों की मरम्मत शुरू हरदा में तीन दिन की नवजात बच्ची अस्पताल चौराहे पर बाथरूम के पास मिली खिरकिया में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिये महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड...

खिरकिया क्षेत्र के किसानों को नहर की बड़ी सौगात : असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए नहर का किया भूमि पूजन

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल द्वारा खिरकिया विकासखंड के ग्राम मुहाल कला में किसानों की असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए नहर का भूमि पूजन किया गया। इस नहर से ग्राम छीपाबड़, मुहालकलां, पीपल्याभारत, कुड़ावा, नीमसराय के सैकड़ों किसानों की लगभग 2500 एकड़ जमीन सिंचित होगी। इस दौरान मंत्री पटेल ने कहा कि हरदा जिले को शत प्रतिशत सिंचित कराना उनका लक्ष्य है। इसके लिये वे जिले के प्रत्येक किसान को उनकी असिंचित भूमि को सिंचित करने के लिए सिंचाई के संसाधन उपलब्ध कराने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे एवं किसानों की आमदनी को दुगनी करेंगे। इस दौरान कलेक्टर संजय गुप्ता, जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री एसके सक्सेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।