jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

गर्लफ्रेंड सहित तीन की हत्या कर आत्महत्या करने वाले आरोपित के भाई ने लगाई फांसी

मकड़ाई समाचार बैतूल। जिले के आमला कस्‍बे में दो दिन पहले एक सिरफिरे आशिक ने गर्लफ्रेंड के घर जाकर तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली थी। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि मृतक आरोपित भानु चंदेल के भाई नागेश चंदेल ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसकी लाश घर में पंखे से झूलती मिली। मृतक चाय की दुकान चलाता था। हत्याकांड के बाद पुलिस ने मृतक आरोपित के परिजनों को पूछताछ के लिए रविवार को थाना बुलाया था। इसके बाद सुबह नागेश की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। इसे लेकर परिजनों ने आमला थाना पहुंचकर आक्रोश भी जताया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है।