jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

गांधीनगर क्षेत्र में फैली कोलेरा बीमारी, 5 मौतें, सवा सौ से अधिक बीमार, अमित शाह ने जाना हाल

मकड़ाई समाचार अहमदाबाद। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने फोन कर अधिकारियों से कलोल में फैल रहे कोलेरा बीमारी  का हालचाल पूछा। इसके बाद जिला कलेक्‍टर हरकत में आए और जिले के अधिकारियों से चर्चा कर पीड़ितों के उपचार व स्‍वच्‍छ पानी की व्‍यवस्‍था का जायजा लेने खुद मौके पर पहुंचे। कोलेरा से अब तक यहां 5 की मौत हो चुकी है तथा उल्‍टी दस्‍त के सवा सौ केस सामने आ चुके हैं।

- Install Android App -

कलोल के रेलवे पूर्व विस्‍तार के वाडे 4 व 11 में लंबे समय से गंदे व बदबूदार पानी की शिकायत की जा रही थी लेकिन प्रशासन ध्‍यान नहीं दे रहा था। बीते दो सप्‍ताह में कलोल में उल्‍टी व दस्‍त के केस बढने लगे तथा 3 बच्‍चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई1 अब तक उल्‍टी दस्‍त के सवा सौ से अधिक केस सामने आ चुके हैं। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया तथा कलोल नगर पालिका के 2 किमी क्षेत्र को कोलेराग्रस्त घोषित किया गया। पीडितों के उपचार के लिए गांधीनगर सिविल अस्‍पताल में भी विशेष वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा कलोल में चाय, पान, मांस की दुकानों को बंद करा दिया गया तथा पानी के पाउच बेचने पर भी रोक लगा दी। पालिका के 110 स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों की 55 टीमें बनाई जो घर घर जाकर सर्वे कर रहे हैं, 303 पानी के नमूने लिये गये हैं।

अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि उनके गांधीनगर लोकसभा क्षैत्र में आने वाले कलोल के कुछ इलाकों में कोलेरा के केस मिलने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जिला कलक्‍टर व स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारीसे बात कर उन्‍होंने त्‍वरित इसके फैलाव को रोकने तथा प्रभावित लोगों के उपचार की समूचित व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिये हैं। शाह के फोन के बाद राज्‍य का स्‍वास्‍थ्‍य विभाग भी पूरी तरह अलर्ट है तथा कलोल में फैले कोलेरा पर नियंत्रण के लिए विभाग के आला अधिकारियों को काम पर लगाया है।