jhankar
ब्रेकिंग
खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस हंडिया : 25 साल की सेवा का संकल्प लेकर निकली यात्रा पहुंची हंडिया, मां नर्मदा की आरती से हुआ स्वागत,... हरदा में डीएलसीसी/डीएलआरसी की त्रैमासिक बैठक संपन्न हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

गुम हुई नाबालिग को 48 घण्टे में नहीं खोज पाई पुलिस।  अनिश्चितकालीन धरना शुरू, आप पार्टी, कांग्रेस , करणी सेना, किसान यूनियन सहित कई अन्य संगठनों ने दिया समर्थन  !  

हरदा। पुलिस को दिया 48 घण्टे का समय गुजरने के बाद नाबालिग की खोज में नाकामी को लेकर नाबालिग के परिजनों ने अनिश्चितकालीन धरना आज शुरू किया । पीड़ित परिजनो का आरोप सत्तापक्ष के दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। नाबालिग का पिता 15 दिन से थाने और एसपी ऑफिस के चक्कर लगा रहा था।

इन्होंने दिया समर्थन –

धरना स्थल पर पूर्व विधायक आर के दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, आप पार्टी आनंद जाट, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, भारतीय किसान यूनियन के बसंत रायखेरे , करणी सेना जिला अध्यक्ष सुनील राजपूत, जयश , भीम आर्मी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, सहित ओबीसी महासभा के पदाधिकारी सहित अन्य लोगों ने धरना स्थल पर मौजूद रहकर परिजनों के धरने को समर्थन दिया।

करेंगे चक्का जाम –
आप पार्टी आनंद जाट ने बताया की कल सुबह मशाल रेली निकाली जायेगी। वही 29 सितंबर को जिस दिन सीएम शिवराज आ रहे है उस दिन हम सभी  कांग्रेस भीम आर्मी, करणी सेना सहित अन्य कई संगठन के लोग मिलकर चक्काजाम करेगे ।

- Install Android App -

मालूम हो धरनास्थल से महज चंद कदमों की दूरी  भाजपा का नवीनतम कार्यालय ‘कमलकुंज’ से कोई भी व्यक्ति पीड़ित परिजनों के पास जानकारी लेने नहीं  आया।

क्या है मामला –
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की एक नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई है।
आप पार्टी के आनन्द जाट जो कि नाबालिग के पिता के साथ एसपी ऑफिस गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से पुलिस को 48 घण्टे में उक्त बालिका को परिजनों को सौंपने की बात कही थी। समय सीमा पश्चात अनिश्चितकालीन धरने की बात कही है।

क्या कहा था पुलिस ने –

टीआई ए आर खान ने पूर्व में कहा था कि
16 साल की किशोरी जो गुम हुई है।थाने में उसकी  गुम इंसान कायमी हुई है। पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। जिस युवक पर शंका है। उसका परिवार के घर आना जाना था। हम  किशोरी की तलाश में जुटे हैं।