jhankar
ब्रेकिंग
नहर विभाग का ‘तुगलकी’ फैसला, किसानों के लिए बढ़ी मुसीबत जानिए मध्य प्रदेश का मौसम , हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा, नर्मदापुरम में कैसा रहेगा हाल कतिया समाज 6 सितंबर को करेगा शिक्षक सम्मान समारोह हरदा जिले की खास खबरों पर एक नजर, देखिए खबर विस्तार से सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

गुरू पूर्णिमा का चंद्रमा भी गुरू की तरह होगा विशाल – सारिका घारू

मकड़ाई समाचार नर्मदापुरम। भारतीय परम्परा में जब आज (13जुलाई) लोग अपने गुरू की विशालता को नमन कर रहे होंगे तब शाम के आकाश में गुरूपूर्णिमा का चंद्रमा भी साल का सबसे विशाल चंद्रमा महसूस होगा। इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि पृथ्वी से 357418 किमी दूर रहते हुये साल की सबसे नजदीक होगा इस कारण इसका आकार अपेक्षाकृत बड़ा और चमक अधिक महसूस होगी। विगत कुछ दशकों में इस खगोलीय घटना को सुपरमून नाम दिया गया है।

- Install Android App -

सारिका ने बताया कि सुपरमून शाम 7 बजे के लगभग पूर्वी आकाश में उदित होकर मध्यरात्रि में ठीक सिर के उपर होगा एवं सुबह सबेरे यह पश्चिम में अस्त होकर पूरी रात आपका साथ देगा। पश्चिमी देशों में इसे बक मून के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वहां नर हिरण इस समय अपने सींग उगाना आरंभ कर देते हैं।

सूर्य पृथ्वी से इस समय सबसे अधिक दूर है तो चंद्रमा आज पृथ्वी के पास आने जा रहा है। पृथ्वी की अंडाकार पथ पर परिक्रमा के कारण सूर्य 4 जुलाई को लगभग 15 करोड़ 21 लाख किमी दूर पर रहते हुये साल की सबसे अधिक दूरी पर था। वहीं आज चंद्रमा भी अंडाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा के कारण पूर्णिमा पर साल का सबसे नजदीक आ रहा है। सारिका ने कहा कि ध्यान या दर्शन कीजिये आपको मार्गदर्शन देने वाने गुरू का तो शाम के आकाश में रात को चमकदार बनाने वाले चंद्रदर्शन करना न भूलिये।