jhankar
ब्रेकिंग
🌾 TODAY मंडी भाव | हरदा, टिमरनी और खिरकिया मंडी के ताजा भाव | 12 नवंबर 2026 जनजातीय गौरव सप्ताह को लेकर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने साझा की कार्यक्रमों की रूपरेखा स्वामित्व रजिस्ट्री का कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें – कलेक्टर कुमार सत्यम जैव उर्वरकों से गेहूं के बीज एवं मिट्टी का उपचार कर 20 से 25 प्रतिशत तक बचाएं रासायनिक उर्वरक ग्राम मांदला में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की जानक... मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर राजनैतिक दलों को सौंपी गई सूची मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को टेमागाॅंव में लगेगा शिविर हरदा जिले में 21 दिसंबर तक चलेगा बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान बाल विवाह रोकने हरदा जिले के तीनों विकासखंडों में उड़नदस्तों का गठन छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बड़ा सड़क हादसा

ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं रखीं

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शैलेन्द्र बडोनिया की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में किसानों ने रखीं समस्याएं, अधिकारियों ने दिया आवश्यक मार्गदर्शन।

हरदा, : ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों एवं आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज हरदा विकासखंड के ग्राम अबगांव खुर्द में कृषक चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शैलेन्द्र बडोनिया द्वारा की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कृषक उपस्थित रहे।

कृषक चौपाल के दौरान किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं अपेक्षाओं को प्रमुखता से रखा गया। किसानों ने कृषि विभाग, विद्युत विभाग, नल-जल योजना तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग से संबंधित समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया।

- Install Android App -

किसानों द्वारा कृषि संबंधी समस्याओं, रबी फसलों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। विद्युत आपूर्ति, कृषि कार्यों के लिए बिजली की उपलब्धता तथा नल-जल योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति से संबंधित विषय भी प्रमुखता से उठाए गए।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शैलेन्द्र बडोनिया ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों एवं ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग प्राथमिकता के आधार पर उनका परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कृषक चौपाल प्रशासन एवं ग्रामीणों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम बनी, जिसके माध्यम से स्थानीय समस्याओं को संबंधित विभागों के संज्ञान में लाकर उनके निराकरण की दिशा में पहल की गई।