jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स...

ग्राम टेमागांव में क्लस्टर क्रेडिट कैंप सम्पन्न

मकड़ाई समाचार हरदा। शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद दी जाती है।  ग्रामीण क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर जिले में पंचायतों के क्लस्टर स्तर पर क्रेडिट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को टिमरनी तहसील के ग्राम टेमागांव में आयोजित क्रेडिट कैंप में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 2 प्रकरणों में 18 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 2 प्रकरण राशि रूपये 5.50 लाख, भगवान बिरसामुण्डा स्वरोजगार योजना का 1 प्रकरण राशि रूपये 2 लाख रू. के प्रकरण स्वीकृत किये गये। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का 1 प्रकरण राशि रूपये 4.50 लाख का वितरित किये। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री के. आर. उईके ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 67 हितग्राहियों के 87.30 लाख रुपए के ऋण प्रकरण तैयार किए गए, जिनमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 7, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 7, जनजातीय कार्य विभाग के 21, पशुपालन विभाग के 12, मुख्यमंत्री पथ ग्रामीण पथ विक्रेता के 35 प्रकरण शामिल है।