jhankar
ब्रेकिंग
पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत खिरकिया में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई आरवी फर्नीचर मार्ट और खाली प्लॉट से 50 हजार रुपए की अवैध स... पोला अमावस्या पर बाबा भैरवनाथ का किया आकर्षक श्रृंगार, बांटी प्रसादी - बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्ध... हरदा: पूर्व साडा अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी शिवनारायण टांक का निधन

महाकाल लोक के लोकार्पण अवसर पर हरदा जिले के मंदिरों में भी होंगे कार्यक्रम

मकड़ाई समाचार हरदा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को उज्जैन में “महाकाल लोक”  का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए हरदा जिले के प्रमुख मंदिरों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रमुख मंदिरों में उज्जैन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का बड़े  एलईडी टीवी के माध्यम से सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है।
सोमवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर डी के सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया ने नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों तथा धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर सभी से अपील की कि मंगलवार को उज्जैन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सोशल मीडिया व एलईडी टीवी के माध्यम से अवश्य देखें। उन्होंने बताया के हरदा जिले के मंदिरों में साफ सफाई का कार्य भी कराया गया है, मंदिरों में कल विशेष साज-सज्जा भी की जाएगी।

- Install Android App -

नशा मुक्ति संबंधी शपथ भी दिलाई
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने हाल ही में नशा मुक्ति के संबंध में विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत नशे के व्यापार को नष्ट करने, तथा लोगों को नशे की लत से दूर रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती महोबिया ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों को नशा मुक्ति संबंधी शपथ  दिला कर अपील की कि सभी नशे से दूर रहें और अपने परिजनों तथा मित्रों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।