मकड़ाई समाचार हरदा। शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मदद दी जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में इन योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर जिले में पंचायतों के क्लस्टर स्तर पर क्रेडिट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को टिमरनी तहसील के ग्राम टेमागांव में आयोजित क्रेडिट कैंप में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 2 प्रकरणों में 18 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 2 प्रकरण राशि रूपये 5.50 लाख, भगवान बिरसामुण्डा स्वरोजगार योजना का 1 प्रकरण राशि रूपये 2 लाख रू. के प्रकरण स्वीकृत किये गये। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का 1 प्रकरण राशि रूपये 4.50 लाख का वितरित किये। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री के. आर. उईके ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 67 हितग्राहियों के 87.30 लाख रुपए के ऋण प्रकरण तैयार किए गए, जिनमें मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के 7, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 7, जनजातीय कार्य विभाग के 21, पशुपालन विभाग के 12, मुख्यमंत्री पथ ग्रामीण पथ विक्रेता के 35 प्रकरण शामिल है।
ब्रेकिंग
