jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

घर में चल रही शादी की तैयारियां,परीक्षा देनेे के बहाने दुल्हन हुई रफूचक्कर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुना| बच्चो को हद से ज्यादा छूट दिए जाने का नतीजा ये होता है कि वह अपनी मनमानी करने लगते है।युवतियों के जीवन केे लिए उसके लिए बेहतर होगा ये माता पिता अच्छी तरह से जानते है आधुनिक शिक्षा ने युवाओ को उद्दंड बना दिया है जो अपने माता पिता का नाम बदनाम करने में कोई कसर नही छोड़ घर से भागना तो आम बात हो गई है।

 घर में शादी की खुशियों के साथ ही नाते-रिश्तेदारों को आमंत्रण पत्र भी बांटे जा रहे हैं। क्योंकि, 20 मई को उनकी लाड़ली की शादी जो है। लेकिन स्वजनों को अहसास भी नहीं होगा कि 13 मई को पीजी कालेज में पेपर देने आई उनकी लाड़ली अचानक गायब हो जाएगी।महाविद्यालय में एक अन्य युवती द्वारा दिए गए बुर्का को पहनकर लाड़ली आटो में बैठकर चली गई।

- Install Android App -

कैंट थाना पुलिस ने चाचा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैजानकारी के अनुसार धरनावदा थाना क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को उसका पेपर था, तो अपने चाचा के साथ सुबह 11 बजे पेपर देने पीजी कालेज पहुंची।चाचा अपनी भतीजी को कालेज में उतारकर शादी के कार्ड बांटने शाढ़ौरा चले गए। लेकिन जब दोपहर दो बजे वापस कालेज पहुंचे, तो भतीजी गायब मिली।

पुलिस के अनुसार युवती ने अपनी ममेरी बहन को मैसेज किया कि जिस लड़के से उसकी शादी हो रही है, वह उसे पसंद नहीं है इसलिए वह घर छोड़कर जा रही है। कैंट थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि कालेज से गायब युवती की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।