jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

घायल पति को पीठ पर लादकर महिला एसपी कार्यालय पहुंची, टीआई ने बदमाशो के खिलाफ मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की

मकड़ाई समाचार शहडोल|  घायल पति को पीठ पर लादकर महिला एसपी कार्यालय पहुंची कहा कि टीआई ने बदमाशो के खिलाफ हल्की धाराएं लगाईमंगलवार को एक महिला अपने घायल पति को पीठ पर लादकर एसपी कार्यालय पहुंची। इस महिला की शिकायत थी कि उसके पति के साथ बदमाशोें ने मारपीट कर पैसे छीन लिए हैं और पुलिस ने मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एएसपी मुकेश वैश्य ने सोाहागपुर टीआइ को इस मामले में और धाराएं बढ़ाने के लिए कहा है।

यह है पूरा मामला

- Install Android App -

एएसपी मुकेश वैश्य ने बताया कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के हर्री निवासी गेंदलाल यादव 42 वर्ष के साथ मारपीट की गई है। जब वह मजदूरी कर घर वापस लौट रहा था इसी दौरान गांव के ही कुछ युवकों ने गेंदलाल के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के साथ साथ उसके पास रखे पैसे छीन लिए।घायल गेंद लाल को ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस तहरीर के अनुसार सोहागपुर पुलिस ने आरोपित विपिन यादव,कमली यादव एवं दिनेश यादव पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया लेकिन गेंदलाल की पत्नी इस बात से संतुष्ट नहीं थी जिसकी शिकायत लेकर वह एसपी कार्यालय आई थी।घायल गेंदलाल की पत्नी रानी यादव मंगलवार को पति को अपने कंधों में लादकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। रानी यादव ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा कि मामूली धाराओं में सोहागपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। मारपीट की घटना में उसके पति को गंभीर चोटें आई हैं। महिला का कहना था कि धाराएं बढ़ाई जाएं।