jhankar
ब्रेकिंग
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ... जनसुनवाई में मिले 10 आवेदन, एसडीम ने समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश सिराली : संपत्ति विवाद में बड़ा फैसला: 35 लाख के बिक्री विलेख को चुनौती देने वाली याचिका खारिज Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026

चरवाहे की चमकी किस्मत, जहां से CM विधायक, वहां गांव वालों ने बकरी चराने वाली महिला को निर्विरोध चुना सरपंच

मकड़ाई समाचार सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र नसरुल्लागंज जनपद पंचायत की नवनिर्मित ग्राम पंचायत ससली में महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल पेश की गई। जहां बकरी चराने वाली दलित गरीब महिला सुलोचना बाई को ग्राम पंचायत की सरपंच सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया है। ग्राम पंचायत में कुल 10 वार्ड है। सभी वार्ड से महिला पंचों को भी निर्विरोध चुना गया है। ग्राम पंचायत ससली महिला सशक्तिकरण के साथ समरस पंचायत होने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Install Android App -

दरअसल ग्राम ससली सीहोर जिले का ऐसा पहला गांव है, जो धुआं मुक्त घोषित हो चुका है। जिस पर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांव को धुआं मुक्त होने पर विशेष पुरस्कार भी दिया था। ग्रामीणों के प्रयास के ही कारण आज गांव को समरस पंचायत व महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण माना जाता है।

निर्विरोध निर्वाचित महिला सरपंच सुलोचना देवी ने बताया कि वह मजदूरी करती है, तीन घरों की बकरी चराती है। आगे भी परिवार का पालन पोषण के लिए बकरियां चराती रहेगी। वहीं सरपंच के पद पर रहकर गरीब मजदूरों के लिए भी काम करती रहूंगी। उन्हें आवास शौचालय और मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ दिलाती रहूंगी।