jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

छात्र को 11 वी प्रवेश न दिए जाने पर नाराज छात्र ने चार मंजिल इमारत की छत से लगाई्र छलांग, जानिए क्या है ,पूरा मामला

मकड़ाई समाचार भोपाल।कोलार इलाके में एक छात्र चार मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और मुंडेर पर बैठकर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। वह स्कूल प्रबंधन से नाराज था कि वह उसे दसवीं पास करने के बाद भी 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं दे रहे थे।  डीके तीन दानिश कुंज कोलार निवासी 18 वर्षीय ऋषभ भट्ट कोलार रोड स्थित रोज मैरी स्कूल में पढ़ता है। वह दसवीं कक्षा उत्‍तीर्ण करके 11 वीं में आया है। उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था |जबकि स्कूल प्रबंधन का कहना है कि वह चोरी के एक मामले में हाल ही में छूटकर आया है। सूचना मिलने पर कोलार थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को समझा.बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश की।

छात्र एसआइ पर आकर गिरा

- Install Android App -

इसी दौरान दो आरक्षकों ने छत पर पहुंच कर छात्र को बचाने का प्रयास किया। पुलिसवालों को अपने करीब देख छात्र ने छत से छलांग लगा दी। वह नीचे खड़े एसआइ के ऊपर आकर गिरा।इससे एसआइ को कंधे और हाथ में चोट आ गई। छात्र को भी मामूली चोटें आई हैं। दोनों को नजदीकी जेके अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्र का आपराधिक रिकार्ड है

 डीके तीन दानिश कुंज कोलार निवासी 18 वर्षीय ऋषभ भट्ट कोलार रोड स्थित रोज मैरी स्कूल में पढ़ता है। वह दसवीं कक्षा उत्‍तीर्ण करके 11 वीं में आया है। उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। इसको लेकर वह आए दिन स्कूल जाकर स्कूल प्राचार्य से अभद्रता कर धमका रहा था। स्कूल प्राचार्य नेहा अध्‍वर्यु ने बताया है कि ऋषभ अभी कुछ दिन पहले ही स्कूल में आना शुरू किया है। वह प्रवेश के लिए धमकियां दे रहा था। उसको लेकर स्कूल में अच्छा माहौल नहीं रहा है। उसका आपराधिक रिकार्ड है। शाहपुरा थाना परिसर के मंदिर में दान पेटी में चुराने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद वह बाहर आया और आकर स्कूल में धमकियां और गालियां देता है। इस कारण छात्र और शिक्षक उसे प्रवेश देने को लेकर आपत्ति ले रहे थे। गुरुवार को भी वह स्कूल आया और धमकियां देकर गाली-गलौच करने लगा। कुछ देर में वह स्कूल की पड़ोस की बिल्डिंग पर जाकर चढ़ गया। जहां पर कोलार थाने के एसआइ जयकुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। इस दौरान दो पुलिसकर्मी उसे उतारने छत पर पहुंचे तो वह छत से एसआइ जय कुमार सिंह के ऊपर कूद गया। उनको गंभीर चोट लगी है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया है।