jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया,,कहा कि पुलिस को बता दे मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती

मकड़ाई समाचार इंदौर।  दसवीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने 17 साल के एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग ने छात्रा का अश्लील वीडियो बना लिया था। संबंध बनाने के बाद उसने छात्रा को धमकाया और कहा कि पुलिस को बता दे मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

- Install Android App -

मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी की शिकायत पर नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक छात्रा और नाबालिग की दोस्ती थी। इस दौरान दोनों में शारीरिक संबंध बन गए। आरोपित नाबालिग ने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया। कुछ समय बाद छात्रा से बातचीत ही बंद कर ली। छात्रा ने उससे बोला तो ब्लैकमेल करने लगा। छात्रा ने उससे वीडियो मांगा और कहा कि अगर वीडियो नहीं दिया तो पुलिस को शिकायत कर देगी।

इस पर नाबालिग ने छात्रा से कहा कि पुलिस को जाकर बता देना, मेरा कुछ नहीं कर सकती। छात्रा ने पुलिस को जाकर रिकार्डिंग सुना दी। टीआइ ने रिकार्डिंग सुनी और सोमवार को ही आरोपित नाबालिग को हिरासत में ले लिया। बुधवार को उसके खिलाफ विभिन्न धाराओँ में केस दर्ज किया और आरोपित नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। टीआइ के मुताबिक आरोपित से वह फोन जब्त करने की कोशिश चल रही है जिसमें उसने वीडियो बनाया था। पीड़िता छात्रा के धारा 164 के तहत कोर्ट में भी कथन दर्ज करवाए जाएंगे। पुलिस गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।