jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चें करते है नाला पार, प्रशासन ने नही दिया ध्यान

आंगनवाड़ी व स्कूल के बच्चो को होती है परेशानी, सरपंच-सचिव प्रशासन को कोई परवाह नही

- Install Android App -

योगेश चौहान मकड़ाई समाचार अंधारवड। झाबुआ जिले के रानापुर तहसील के ग्राम देवफलिया के डुंगरा फलिया में कई सालो से ग्रामीण जन परेशानी झेल रहे हैं। इस गॉव में एक नाला तूफानी बारिश में काफी तेज बहता है। और इस नाले से स्कूल के बच्चे व आंगनवाड़ी के बच्चो को पार करके जाना पड़ता है। एक तरफ नाला हे तो दूसरी ओर आंगन वाड़ी व स्कूल है।

रोजाना बारिश के मौसम में नाले को पार करके स्कूल आंगन वाड़ी के बच्चो को जाना उनकी मजबूरी है। बारिश में गॉव के लोगो को परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार ग्रामीण जन द्वारा ग्राम सभा में नाले की समस्या को कहा गया। प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन कोई फायदा नही, सालो से चली आ रही समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। जिम्मेदारों की अनदेखी से ग्रामीण आखिर कब तक इस परेशानी से जूझना पड़ेगा।
आजादी के बाद भी आज तक गावों में विकास नहीं, कोई सुविधा नही, ना ही सरपंच ना ही सचिव किसी का कोई ध्यान नहीं। ग्रामवासियों द्वारा कई बार सरपंच-सचिव प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया। लेकिन सिर्फ आश्वासन मिलता है इसके अलावा कूछ नही। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस नाले पर रपटा या पुलिया बनाई जाए।