jhankar
ब्रेकिंग
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

बिलासपुर। कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में मतदाता दिवस के अवसर उत्कृष्ट कार्य करने अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने निर्वाचन और मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, महाविद्यालयों के नोडल अधिकारी, बीएलओे, जिला स्वीप कोर कमेटी के सदस्यों और जिला स्तरीय मास्टर टेनर्स को प्रशस्ति पत्र और राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

- Install Android App -

इस अवसर पर उन्होंने राज्य स्तरीय लक्की ड्रा में चयनित किशन साहू को रेडियो मेडल वोटर आइडी कार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा राजीव गांधी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय लोरमी के सहायक प्राध्यापक राधेश्याम साहू को सात हजार एवं मतदान क्रमांक 26 लोरमी की बीएलओ हेमबाई महिलांगे तथा मतदान क्रमांक 27 मुंगेली की बीएलओे सुरसरी सिंह को क्रमश: पांच -पांच हजार की राशि प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया।

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला कलेक्टोरेट के प्रांगण में अधिकारियों-कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने, देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्य रखते हुए, निर्भिक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखने की शपथ ली। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत , डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत , सहित विभिन्न् विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।