jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले मेरे बचपन में ही हो गया था, उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया- शिवराज सिंह चौहान

मकड़ाई समाचार भोपाल। आरक्षण के विरोध में अपनी मांगे रखते हुए करणी सेना ने भोपाल में धरना प्रदर्शन किया था। इस दौरान कुछ युवको द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करणी सेना आंदोलन के दौरान उनके लिए आपत्तिजनक बातें कहने वालों पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने अपनी मां को याद करते हुए इस मामले में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी। इस मामले में रविवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी चुप्पी तोड़ी और ट्विटर हैंडल पर
सीएम ने लिखा – पिछले दिनों एक आंदोलन के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग किया गया था। मुख्यमंत्री की आलोचना का अधिकार है, लेकिन जिस मां का स्वर्गवास वर्षों पहले मेरे बचपन में ही हो गया था, उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल अंतरात्मा को व्यथित कर गया।
इस मामले में क्षमा मांगी गई है। मैं भी अपनी मां से प्रार्थना करता हूं कि वह जहां भी हों, अपने इन बच्चों को क्षमा करें और मेरे मन में भी अब उनके लिए कोई गिला-शिकवा नहीं है।

आप सब अपने हैं और अपना भी कोई गलती कर दे, तो उसको अपने से अलग नहीं किया जा सकता। मैं सबसे स्नेह करता हूं। सबके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हूं और समाज के सभी वर्गों के विकास का काम किया है और आगे भी करता रहूंगा।

- Install Android App -

आरोपी को हरियाणा से किया गिरफ्तार

भोपाल में हुए करणी सेना परिवार के आंदोलन के दौरान शामिल हुए कुछ युवकों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गंदी गालियां दी थीं।  पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। साथ ही एक आरोपी ओकेंद्र सिंह राणा को हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई थी।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी से ग्वालियर-चंबल बेल्ट में OBC महासभा संगठन भी नाराज है। उधर, करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने इस मामले में मुख्यमंत्री चौहान से माफी मांगी है