jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारीगण ने मशाल जुलूस निकाला

मकड़ाई समाचार सतना।
जिले से 26 नवम्बर 2020 की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को लेकर जिला ट्रेड यूनियन कौंसिल सतना के तत्वावधान में 24 नवम्बर को शायं 5 बजे पुष्करणी पार्क से संयुक्त ट्रेड यूनियनों द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया।
टीयूसी अध्यक्ष कॉम टीपी पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी आम हड़ताल आजादी के बाद की सबसे महत्वपूर्ण हड़ताल है क्योंकि इस हड़ताल में देश की गरीब जनता किसानों बेरोजगारों महिलाओं मजदूर कर्मचारियों की मांगे शामिल है।
टीयूसी महासचिव कॉम संजय सिंह तोमर के अनुसार आज का मशाल जुलूस देश के करोड़ो करोड़ जनमानस की पीड़ा को लेकर है सरकारों को ये संदेश है,जुल्मी जितना जुल्म करेगा सत्ता के गलियारों से -चप्पा चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से,इसलिए अभी भी समय है कि देश की बहुतायत जनता के हितों को बचाया जाय, यही चेतावनी है आज का मशाल जुलूस।
टीयूसी के वरिष्ट उपाध्यक्ष एवं बीएसएनएल से कॉम योगेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर की आम हड़ताल के दिन सभी यूनियने सुबह से अपनो अपनो कार्यालयों में विरोध प्रदर्शन के उपरांत टीयूसी के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से पुष्करणी पार्क मे एक जंगी सभा का आयोजन होगा जिसको सभी ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारीगण सभा को संबोधित करेंगे।
आज मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से पेंसनर्स समाज एवं टीयूसी के संरक्षक कॉम हरी प्रकाश गोस्वामी इंटक प्रादेशिक उपाध्यक्ष शंकरसिंह तिवारी मनोज कुमार पांडेय संतोष पांडे,सतना डिवीजन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एशोसिएशन सतना के अध्यक्ष कॉम धर्मेंद्र सिंह बघेल, मध्यप्रदेश बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के कॉम राजीव उपाध्याय कॉम मनोज निगम सीटू के कॉम तेज प्रताप दुबे,प्रिज्म एकता यूनियन अध्यक्ष कॉम गोविंद सिंह कार्यकारी अध्यक्ष कॉम अनिल द्विवेदी महासचिव कॉम राजेन्द्र तिवारी,केजेएस एकता यूनियन मैहर अध्यक्ष कॉम मनीष शुक्ला,टीयूसीसी जिला सचिव कॉम सुनील सिंह एमपीएमएसआरयू सतना यूनिट के सचिव आनंद पांडे परिवेश खरे जितेंद्र मिश्रा आनंद सिंह रणवीर सिंह प्रशांत केसरवानी,एटक के कॉम रामसरोज कुशवाहा, अखिल भारतीय पोस्टल संघ के कॉम वीके शुक्ला , मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कॉम प्रमेन्द्र गौतम कॉम भानु प्रताप सिंह कॉम आरडी द्विवेदी कॉम विकल्प गौतम कॉम केके शुक्ला की उपस्थित रही।

- Install Android App -

रिपोर्ट राहुल नामदेव सतना